लूटपाट करने वाला गिरोह बेनकाब, सात सदस्य अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने कस्बा सुरसिंह के पास छापामारी करके लूटपाट करने की साजिश रच रहे नौ सदस्यीय गिरोह को बेनकाब किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:15 PM (IST)
लूटपाट करने वाला गिरोह बेनकाब, सात सदस्य अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार
लूटपाट करने वाला गिरोह बेनकाब, सात सदस्य अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

जासं, तरनतारन : सीआइए स्टाफ की पुलिस ने डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) कमलजीत सिंह औलख की अगुआई में कस्बा सुरसिंह के पास छापामारी करके लूटपाट करने की साजिश रच रहे नौ सदस्यीय गिरोह को बेनकाब किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को अवैध असलहे और तेजधार हथियारों समेत काबू कर लिया। उनके खिलाफ थाना भिखीविड में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

एसपी (इन्वेस्टिगेशन) मेहताब सिंह विर्क ने बताया कि डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) कमलजीत सिंह औलख को सूचना मिली कि चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। ये लोग कस्बा सुरसिंह के पास साजिश रच रहे थे। सीआइए स्टाफ के एसआइ सुखदेव सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने छापामारी करके यादविदर सिंह उर्फ यादा व उसके भाई जगदेव सिंह उर्फ देबा (निवासी गांव गगोबूहा), जरनैल सिंह उर्फ जेला (झब्बाल), हरविदर सिंह उर्फ साबा (भोजियां), राम सिंह उर्फ राणा (सुग्गा), सरबजीत सिंह उर्फ छब्बा (पधरी कलां), जशनदीप सिंह उर्फ भीमा (भिखीविड) को काबू कर लिया। उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार, .315 बोर पिस्टल, .32 बोर पिस्टल, .315 बोर राइफल, 18 कारतूस, दो दातर, एक तलवार बरामद की गई। एसपी विर्क ने बताया कि मौके से गुरलाल सिंह उर्फ लाली (बैंका), जगप्रीत सिंह उर्फ प्रीत (सराय दीवाना) फरार हो गए। आरोपितों को रविवार को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश में रेड जारी है। आरोपितों पर नजर रख रही थी टीम, खंगालेंगे रिकार्ड

एसपी मेहताब सिंह विर्क ने बताया कि झब्बाल, तरनतारन, गगोबूहा, सुरसिंह, खालड़ा, खेमकरण क्षेत्र में दो सप्ताह के दौरान चोरी और लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके इस गिरोह पर नजर रखने लिए डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) कमलजीत सिंह औलख की अगुआई में टीम बनाई गई थी। अब पता लगाया जा रहा है कि आरोपितों के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी