ट्रैक्टर ले जाने से दुखी हो किसान ने दी जान

ब्याज पर पैसे लेकर खरीदा गया ट्रैक्टर छीन लेने पर गांव चक्क बांहबा में किसान ने आत्महत्य कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:59 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:02 AM (IST)
ट्रैक्टर ले जाने से दुखी हो किसान ने दी जान
ट्रैक्टर ले जाने से दुखी हो किसान ने दी जान

संवाद सूत्र, खेमकरण : ब्याज पर पैसे लेकर खरीदा गया ट्रैक्टर छीन लेने पर गांव चक्क बांहबा निवासी 23 वर्षीय किसान अमृतपाल सिंह (23) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाना खालड़ा में पिता और पुत्र समेत तीन के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विधान सभा हलका खेमकरण के गांव चक्क बांहबा निवासी जोगिदर सिंह ने बताया कि उसके बेटे अमृतपाल सिंह ने दो लाख की राशि किसान गुरवेल सिंह व उसके बेटे अंग्रेज सिंह (निवासी गांव मद्दर मथरा भागी) से ब्याज पर ली थी। उक्त राशि से अमृतपाल सिंह ने ट्रैक्टर (पीबी 88 3766) खरीदा था। ट्रैक्टर के साथ अमृतपाल सिंह ने रीपर लगाया हुआ था। आरोपित किसान गुरवेल सिंह, अंग्रेज सिंह के अलावा गांव चक्क बांहबा निवासी गुरमेज सिंह उनके घर आए और जबरदस्ती ट्रैक्टर ले गए। उनका कहना था कि ब्याज पर ली गई राशि लौटाने पर ट्रैक्टर वापस दिया जाएगा। जोगिदर सिंह ने बताया कि उसके बेटे अमृतपाल सिंह ने जब ट्रैक्टर वापस लाना चाहा तो उसकी बेइज्जती की गई। इसके बाद अमृतपाल सिंह ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना खालड़ा के एएसआइ सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे व शव कब्जे में लेकर जोगिदर सिंह के ब्यान दर्ज करके आरोपित किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर बनती कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इसको लेकर लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी