डीआइजी रैंक के अधिकारी से है सीधी बात, छह लाख दो बेटे को कांस्टेबल लगवा देंगे

भारतीय सेना से रिटायर्ड कैप्टन हीरा सिंह के साथ एक व्यक्ति की ओर से छह लाख रुपये की ठगी मारी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:59 AM (IST)
डीआइजी रैंक के अधिकारी से है सीधी बात, छह लाख दो बेटे को कांस्टेबल लगवा देंगे
डीआइजी रैंक के अधिकारी से है सीधी बात, छह लाख दो बेटे को कांस्टेबल लगवा देंगे

जासं, तरनतारन : भारतीय सेना से रिटायर्ड कैप्टन हीरा सिंह के साथ एक व्यक्ति की ओर से छह लाख रुपये की ठगी मारी गई। विधानसभा हलका पट्टी के गांव ढोटियां निवासी हीरा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय सेना से 2017 में बतौर कैप्टन सेवानिवृत्त हुए थे। उनका बेटा गुरप्रताप सिंह बारहवीं पास है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव वलीपुर निवासी आरोपित सुखदेव सिंह उर्फ काला ने कहा कि उसकी डीआइजी रैंक के अधिकारी के साथ सीधी बात है। वह उनके बेटे गुरप्रताप को स्पेशल कोटे से कांस्टेबल भर्ती करवा देगा। आरोपित काला ने अपने घर में बुलाकर उनसे छह लाख की राशि ली और अपने मोबाइल पर किसी से बातचीत करके कहा कि यह डीआइजी साहब हैं। उनके पास पैसे पहुंचते ही गुरप्रताप को कांस्टेबल भर्ती करवा देगा। हीरा सिंह ने बताया कि अगस्त 2020 में छह लाख की राशि लेने के बावजूद बेटे को नौकरी नहीं दिलाई। इस पर कैप्टन हीरा सिंह ने चार नवंबर 2020 को शिकायत दी। इसकी जांच डीएसपी (स्पेशल क्राइम) जगीर सिंह ने की। अब करीब 10 माह बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर तरनतारन में आरोपित सुखदेव सिंह काला के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच एएसआइ सरबजीत सिंह को सौंप दी गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पैसे देते हुए का वीडियो डीएसपी के समक्ष किया पेश

कैप्टन हीरा सिंह ने बताया कि उन्हें संदेह हो गया था कि आरोपित सुखदेव काला ठगी मार सकता है। इसलिए उन्होंने अपने मोबाइल से उस समय की एक वीडियो भी बनाया जब आरोपित सुखदेव छह लाख की राशि ले रहा था। हीरा सिंह अपने दोस्त बलदेव सिंह को भी साथ ले गया था जिसने पुलिस जांच के दौरान गवाही दी। यह वीडियो क्लिप डीएसपी जगीर सिंह के समक्ष भी पेश की गई। पुलिस जांच में यह वीडियो काफी मददगार साबित हुआ। इसके आधार पर पुलिस ने तफ्तीश करके अपनी रिपोर्ट तैयार की।

chat bot
आपका साथी