विदेश भेजने के नाम पर 5.64 लाख ठगे

गांव कैरों निवासी कंवलजीत कौर ने 5.64 लाख की ठगी के मामले में गुरप्रीत कौर निवासी भिखीविड के खिलाफ शिकायत दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:41 PM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर 5.64 लाख ठगे
विदेश भेजने के नाम पर 5.64 लाख ठगे

संसू, भिखीविड : गांव कैरों निवासी कंवलजीत कौर ने 5.64 लाख की ठगी के मामले में गुरप्रीत कौर निवासी भिखीविड के खिलाफ शिकायत दी। कंवलजीत कौर ने बताया कि कस्बा भिखीविड के राम-कृष्ण एवेन्यू निवासी गुरप्रीत कौर खुद को ट्रैवल एजेंट बताती थी। गुरप्रीत कौर ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 5.64 लाख की राशि ली, परंतु विदेश नहीं भेजा। 21 मार्च, 2020 को शिकायत दी। इसकी जांच डीएसपी (स्पेशल क्राइम) ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर गुरप्रीत कौर के खिलाफ सब इंस्पेक्टर पन्ना लाल ने थाना भिखीविड में केस दर्ज किया है। तेजधार हथियारों से किया हमला : गांव तख्तूचक्क निवासी इंद्रजीत सिंह पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल इंद्रजीत सिंह को अमनदीप अस्पताल, अमृतसर में दाखिल करवा दिया गया है। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसके भतीजे मनमोहन सिंह ने मनदीप सिंह उर्फ दीपा नामक युवक को सिविल अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी करते देखा। इसी रंजिश तहत मनदीप सिंह दीपा ने अपने साथी सुखचैन सिंह, बलजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, सुखप्रीत सिंह व दो अज्ञात लोगों को साथ लेकर शुक्रवार की शाम उस समय इंद्रजीत सिंह पर हमला किया। जब वह खेत में चारा काट रहा था। एएसआइ दविदर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ थाना सरहाली में केस दर्ज कर लिया। जबरदस्ती धान काटने पर केस दर्ज: गांव संगवां निवासी किसान गुरदेव सिंह द्वारा ठेके पर ली गई जमीन पर धान की रोपाई की गई थी, जिसे आरोपितों ने जबरदस्ती काट दिया। पुलिस ने इस बारे में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरदेव सिंह ने बताया कि उसने पंचायती जमीन ठेके पर लेकर धान की रोपाई की थी। दलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह निवासी गांव संगवां, मनदीप सिंह निवासी गांव भग्गूपुर व तीन अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टरों की मदद से धान की फसल जबरदस्ती काट दी। एएसआइ गुरमेज सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी