श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत

चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्री दरबार साहिब तरनतारन में श्रद्धा से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:37 PM (IST)
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत

संवाद सहयोगी, तरनतारन

चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्री दरबार साहिब, तरनतारन में श्रद्धा से मनाया गया। यहां पर रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत रागी जत्थों ने संगत को गुरबाणी से निहाल किया। पूरा दिन गुरु घर में लंगर चलता रहा।

दीवान हाल में श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत हेड ग्रंथी सतपाल सिंह ने हुक्मनामा लिया। इसके बाद लखबीर सिंह कक्का कंडियाला ने श्री गुरु रामदास जी के इतिहास से संगत को अवगत करवाते हुए प्रकाश पर्व की बधाई दी। विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, मनजीत सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह तनेजा, शुबेग सिंह धुन्न, मनोज अग्निहोत्री, गुरमिदर सिंह रटौल व मंगलदास ने प्रकाश पर्व पर गुरु घर में हाजिरी भरी। इस मौके पर श्री दरबार साहिब के मैनेजर धरविदर सिंह माणोचाहल, परमजीत सिंह, शमशेर सिंह, निर्मल सिंह काहलवां, सतपाल सिंह, बलविदर सिंह, सविदर सिंह उबोके, सुखदेव सिंह लाखणा, रसाल सिंह, कुलजीत सिंह, कृपाल सिंह, दिलबाग सिंह, शमिदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनिदर सिंह व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी