30 सितंबर तक भरे जाएंगे चार हजार पद : सिद्धू

। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई में कोविड-19 के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन फतेह को कामयाब बनाने के लिए सेहत विभाग में 30 सितंबर तक पैरा मेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों के चार हजार पद भरे जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:11 AM (IST)
30 सितंबर तक भरे जाएंगे  चार हजार पद : सिद्धू
30 सितंबर तक भरे जाएंगे चार हजार पद : सिद्धू

जागरण संवाददाता, तरनतारन : सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई में कोविड-19 के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन फतेह को कामयाब बनाने के लिए सेहत विभाग में 30 सितंबर तक पैरा मेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों के चार हजार पद भरे जाएंगे।

विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री द्वारा अपने कार्यालय में रखे सम्मान समारोह में मंत्री सिद्धू ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के जन्म के समय उनकी सेवा संभाल के लिए माई दौलतां का सिख इतिहास में नाम जाना जाता है। उन्ही के नाम पर राज्य भर में 37 जच्चा-बच्चा वार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनमें से 26 वार्ड मुकम्मल हो चुके हैं। जबकि बाकी 11 इसी वर्ष मुकम्मल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान 39.50 करोड़ की लागत से नौ जच्चा-बच्चा वार्ड मुकम्मल किए गए हैं। सेहत मंत्री ने बताया कि राज्य में सेहत सेवाओं का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में नौ ट्रॉमा सेंटर बनाए जा रहे हैं जिनमें तरनतारन भी शामिल है। अस्पतालों में निजी पार्टनरशिप पर सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड की सुविधा पीजीआइ व एम्स के रेट पर शुरू की जा रही है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने लिए 30 सितंबर तक बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से भर्ती की जाएगी। विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने सेहत मंत्री सिद्धू को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक हरमिंदर सिंह गिल, संतोख सिंह भलाईपुर, संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, गुरमिंदर सिंह रटौल, सोनू दोदे, अवतार सिंह तनेजा, मंगल दास मुनीम व रितिक अरोड़ा ने मंत्री को सम्मानित किया। इससे पहले सेहत मंत्री ने गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा भी टेका।

chat bot
आपका साथी