रावत के ट्वीट के बाद तरनतारन के चारों कांग्रेस विधायक कार्यक्रम छोड़ चंडीगढ़ गए

हरीश रावत की ओर से बैठक बुलाए जाने बाबत किए गए ट्वीट ने जिले के चारों कांग्रेस विधायकों के शेडयूल को बदल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:00 AM (IST)
रावत के ट्वीट के बाद तरनतारन के चारों कांग्रेस विधायक कार्यक्रम छोड़ चंडीगढ़ गए
रावत के ट्वीट के बाद तरनतारन के चारों कांग्रेस विधायक कार्यक्रम छोड़ चंडीगढ़ गए

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत की ओर से शुक्रवार की रात को सीएलपी की बैठक बुलाए जाने बाबत किए गए ट्वीट ने जिले के चारों कांग्रेस विधायकों के शेडयूल को बदल दिया। इन विधायकों ने शनिवार को अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में पंचायतों के साथ बैठक करने का समय तय किया था। परंतु पार्टी हाईकमान के आदेश पर ये विधायक शनिवार को चंडीगढ़ रवाना हुए।

तरनतारन के विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने जंडियाला रोड रेलवे फाटक पर बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) बाबत पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बैठक करनी थी। यह बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे बैठक की जानी थी। डा. अग्निहोत्री अपने आवास से सुबह 9.35 पर रवाना हो गए। पट्टी हलके के विधायक हरमिदर सिंह गिल ने गांव कैरों में 280 करोड़ की लागत से बनाई जा रही स्टेट ला यूनिवर्सिटी मद्देनजर अधिकारियों से बैठक रखी थी। इसमें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वीसी जसपाल सिंह ने भी पहुंचना था। विधायक गिल अपने अमृतसर आवास से सुबह 7.45 बजे ही रवाना हो गए। भुल्लर ने अपना मोबाइल कर दिया स्विच आफ

इसी तरह खेमकरण के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर अपने गांव महमूदपुरा में सुबह साढ़े छह बजे सरपंचों के साथ बैठक कर रहे थे कि हाईकमान से आए फोन ने पूरे दिन का शेडयूल चेंज कर दिया। सुबह सवा दस बजे विधायक भुल्लर काले रंग का छोटा बैग लेकर चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां पर उन्होंने कुछ नेताओं से चर्चा की। चर्चा के बाद भुल्लर ने अपना मोबाइल फोन स्विच आफ कर दिया। पुल के संबंध में रखी थी सिक्की ने बैठक

खडूर साहिब के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की की डीसी के साथ बैठक तय हुई थी। हलके में पड़ते दरिया पर बनाए जाने वाले आर्जी पुल के संबंध में रखी गई बैठक भी विधायक सिक्की को रद करनी पड़ी। वह पहले जालंधर स्थित अपनी कोठी पर गए। इसके बाद वह चंडीगढ़ रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी