तरनतारन में कोरोना से चार की मौत, 79 की रिपोर्ट पाजिटिव

सेहत विभाग की ओर से वीरवार को तीन बार सूची जारी की गई। इसमें 79 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इनमें 21 महिलाएं 6 बच्चे 7 बुजुर्ग शामिल है। 18 से 40 वर्ष के 46 युवा भी कोरोना पाजिटिव पाए गए है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:42 PM (IST)
तरनतारन में कोरोना से चार की मौत, 79 की रिपोर्ट पाजिटिव
तरनतारन में कोरोना से चार की मौत, 79 की रिपोर्ट पाजिटिव

संस, तरनतारन : सेहत विभाग की ओर से वीरवार को तीन बार सूची जारी की गई। इसमें 79 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इनमें 21 महिलाएं, 6 बच्चे, 7 बुजुर्ग शामिल है। 18 से 40 वर्ष के 46 युवा भी कोरोना पाजिटिव पाए गए है। उधर, जिले में दो महिलाओं समेत कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 255 तक पहुंच चुकी है। 54 वर्षीय बख्शीश सिंह की गुरु नानक देव अस्पताल, 36 वर्षीय ज्ञान कौर की आर्मी अस्पताल, 54 वर्षीय सविदर सिंह की आइवीवाई अस्पताल, 40 वर्षीय किरनदीप कौर की जनता अस्पताल में मौत हुई है।

उधर, कोरोना वायरस की बढ़ती चेन के बीच सरकार का टीकाकरण अभियान टूट रहा है। वीरवार को जिले के 235 वैक्सीन सेंटरों में से महज 53 पर ही टीकाकरण हुआ। खास बात यह है कि शहर के सिविल अस्पताल में महज 100 डोज ही लग सकीं। वहीं ईएसआई अस्पताल में वैक्सीन नहीं पहुंची, परिणामस्वरूप यहां टीकाकरण नहीं हुआ और लोग मायूस होकर लौटे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वीरवार को 4315 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें 18 आयु वर्ग से अधिक के 441 श्रमिक भी शामिल हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई पंजाब को कम मिल रही है। राज्य सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के श्रमिकों को टीका लगाने के लिए अमृतसर में 9400 कोविशील्ड भेजी है। यह डोज सिर्फ श्रमिकों को ही लगेगी। अब अमृतसर के सिविल अस्पताल स्थित रीजनल वैक्सीन स्टोर में 45 आयु वर्ग से अधिक के लोगों को टीका लगाने के लिए कोविशील्ड की एक भी डोज नहीं बची। हालांकि कोवैक्सीन की पांच हजार डोज रखी हैं, लेकिन यह सिर्फ उन्हें लगाई जाएंगी जो पहली डोज लगवा चुके हैं।

टीकाकरण की सुस्त रफ्तार से लोग परेशान हैं। सिविल अस्पताल में लोगों का भारी हुजूम उमड़ा पर स्टाक समिति था। हालांकि अब अस्पताल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित दूरी पर कुर्सियां लगा दी हैं।

chat bot
आपका साथी