11 मंजिला दरबार के निर्माण के लिए संत समाज ने रखा नींव पत्थर

गांव ब्रह्मंपुरा के गुरुद्वारा बेर साहिब में 11 मंजिला दरबार का नींव पत्थर बाबा बिधी चंद संप्रदाय की ओर से रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:23 PM (IST)
11 मंजिला दरबार के निर्माण के लिए संत समाज ने रखा नींव पत्थर
11 मंजिला दरबार के निर्माण के लिए संत समाज ने रखा नींव पत्थर

संवाद सूत्र, चोहला साहिब: गांव ब्रह्मंपुरा के गुरुद्वारा बेर साहिब में 11 मंजिला दरबार का नींव पत्थर बाबा बिधी चंद संप्रदाय की ओर से रखा गया। इस मौके पर दूर-दराज से आई संगत ने समागम में भाग लिया। गुरु का लंगर भी लगाया गया।

संप्रदाय के मुखी बाबा अवतार सिंह, बाबा कश्मीर सिंह भूरी, बाबा गज्जण सिंह बाबा बकाला, बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब, बाबा सुक्खा सिंह सरहाली, बाबा जोगा सिंह दराजके, श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह, कुलवंत सिंह, चरनजीत सिंह, निहाल सिंह, बाबा बीरा सिंह, प्रगट सिंह, गुरभेज सिंह, जगतार सिंह ने अरदास के मौके सिख कौम को बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु हरगोबिद साहिब जी के प्रकाश पर्व मौके 11 मंजिला दरबार का निर्माण बाबा बिधी चंद संप्रदाय द्वारा करवाया जा रहा है। इस मौके एसजीपीसी के पूर्व महासचिव गुरबचन सिंह करमूवाला, गुरिदर सिंह टोनी, प्यारा सिंह लुहार, हरप्रीत सिंह रोडे, बख्शीश सिंह राणीवलाह, हरदेव सिंह संगतपुर, गुरप्रीत सिंह ब्रह्मंपुर, सरबजीत सिंह मोहनपुर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी