प्रदेश सरकार करवा रही सर्वपक्षीय विकास : सुखपाल भुल्लर

प्रदेश सरकार गांवों व शहरों का सर्वपक्षीय विकास करवाकर लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:33 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:33 PM (IST)
प्रदेश सरकार करवा रही सर्वपक्षीय विकास : सुखपाल भुल्लर
प्रदेश सरकार करवा रही सर्वपक्षीय विकास : सुखपाल भुल्लर

संसू, भिखीविड : प्रदेश सरकार गांवों व शहरों का सर्वपक्षीय विकास करवाकर लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। यह जानकारी गांव माणकपुरा में 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी का नींवपत्थर रखते हुए विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से युवाओं की खेलों के प्रति रूचि भी बढ़ती जा रही है, जो खुशी व गर्व की बात है। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को स्पो‌र्ट्स किट्स भी बांटी। सरपंच धरमिदर सिंह दीप खैहरा ने विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर को सम्मानित करते उनका धन्यवाद किया।

इस मौके पर केवल सिंह दुबई वाले, जेई कुलवंत सिंह, मेंबर गुरमीत सिंह, जसविदर सिंह, अर्जुन सिंह, मिलखा सिंह, बगीचा सिंह, सतनाम सिंह, जीओजी जसविदर सिंह, प्रताप सिंह, नंबरदार चरन सिंह, सुखवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, पटवारी सुखबीर सिंह, रछपाल सिंह, पप्पू प्रधान, फौजी रसाल सिंह, बिक्कर सिंह, गुरमेज सिंह, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह, गुरजंट सिंह भगवानपुरा, प्रदूमन सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी