पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित करेंगी प्रचार वैन

जिले में पराली को आग लगाने से रोकने के लिए चार प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:48 PM (IST)
पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित करेंगी प्रचार वैन
पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित करेंगी प्रचार वैन

संवाद सहयोगी, तरनतारन : जिले में पराली को आग लगाने से रोकने के लिए चार प्रचार वैनों को डीसी कुलवंत सिंह ने ब्लाक तरनतारन, नौशहरा पन्नूआ, चोहला साहिब व खडूर साहिब के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह चारों वैन प्रत्येक गांव में जाकर किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके साथ ही पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक करेगी। प्रचार वैन पर्यावरण को दूषित होने से बचाने, सड़क हादसों से बचाव, मित्र कीड़ों की संभाल आदि के बारे में भी जानकारी देगी। इन वैनों के साथ कृषि विभाग से एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो किसानों को निजी तौर पर मिलकर जागरूक करेंगे। मुख्य कृषि अधिकारी कुलजीत सिंह सैनी ने बताया कि किसानों को गेहूं की नाड़ को आग नहीं लगाने दी जाएगी और किसानों को इस बारे में प्रेरित करने के लिए विभाग की ओर से अच्छे कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो किसान धान की पराली को आग लगाएंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसानों को इसके लिए जागरूक करना बहुत जरूरी है, क्योंकि पराली से उठने वाला धुंआ हर इंसान के लिए हानिकारक तो है ही, इससे फसलों का उत्पादन भी प्रभावित होता है। इसलिए किसानों को फसलों का वेस्टेज जलाने से बचना चाहिए। कई बार होने वाले हादसों में जानमाल का भी नुकसान हो जाता है।

इस मौके डा. हरपाल सिंह पन्नू, डा. जगविदर सिंह (कृषि अधिकारी), डा. रुलदा सिंह (कृषि विकास अधिकारी), विक्रम सूद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी