कांग्रेस सरपंच पर चलाई गोलियां
। गांव किरतोवाल खुर्द के सरपंच प्रभजीत सिंह पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई। हालांकि निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गए।
संवाद सूत्र, हरिके पत्तन : गांव किरतोवाल खुर्द के सरपंच प्रभजीत सिंह पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई। हालांकि निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विधानसभा हलका पट्टी के गांव किरतोवाल खुर्द के रहने वाले कांग्रेस सरपंच प्रभजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पुष्पिंदर सिंह, जयबीर सिंह, बलजीत सिंह, करणजीत सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोलियां चलाई। गांव में चल रहे विकास कार्यो में उक्त लोग रुकावट डालते थे। उन्होंने कई बार उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसी रंजिश में आरोपितों ने उन पर गोलियां चलाई। थाना प्रभारी जरनैल सिंह सरां ने बताया कि एएसआइ जतिंदर सिंह ने सरपंच के बयान दर्ज करके आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।