रंजिशन रास्ते में साथियों सहित घेर युवक को गोली मारी, जख्मी

रविवार को मामूली रंजिश के तहत गांव लौहका में सरवन सिंह नामक अमृतधारी युवक को गोली मार दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 08:43 PM (IST)
रंजिशन रास्ते में साथियों सहित घेर युवक को गोली मारी, जख्मी
रंजिशन रास्ते में साथियों सहित घेर युवक को गोली मारी, जख्मी

संवाद सूत्र, पट्टी : रविवार को मामूली रंजिश के तहत गांव लौहका में सरवन सिंह नामक अमृतधारी युवक को गोली मार दी गई। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरवन सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पटाखे चलाने के दौरान काला सिंह व शिदा सिंह नामक युवक आपस में गाली-गलौज हो गए। इसका राजीनामा करवाने के लिए मोहतबर लोग इकट्ठे हुए। इन लोगों में गुरवरियाम सिंह भी शामिल था। गुरवरियाम ने दोनों युवकों को राजीनामा करने से रोक दिया। इस दौरान सरवन अपने चाचा के घर पर जा रहा था कि रास्ते में गुरवरियाम ने अपने साथियों गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी गांव लौहका व तीन अज्ञात लोगों समेत उसे घेरते हुए सरवन पर पिस्तौल से गोलियां चलाई। एक गोली बाजू पर लगने से सरवन घायल होकर गिर पड़ा। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलते ही एएसआइ जगजीत सिंह (इंचार्ज पुलिस चौकी कैरों) मौके पर पहुंचे और घायल को पट्टी अस्पताल दाखिल करवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी