आप की महिला विग की जिला अध्यक्ष समेत 57 के खिलाफ इरादत्न हत्या का केस दर्ज

गांव मुरादपुरा में आप के नेताओं की ओर से गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने पार्टी के 57 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 07:02 PM (IST)
आप की महिला विग की जिला अध्यक्ष समेत 57 के खिलाफ इरादत्न हत्या का केस दर्ज
आप की महिला विग की जिला अध्यक्ष समेत 57 के खिलाफ इरादत्न हत्या का केस दर्ज

जासं, तरनतारन: गांव मुरादपुरा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की ओर से गोलियां चलाने और 40 मिनट तक हथियार लहराकर गुंडागर्दी करने के मामले पर पुलिस ने पार्टी के सात नेताओं समेत 57 लोगों के खिलाफ इरादत्न हत्या व असलहा एक्ट तहत मामला दर्ज कर दिया है। इनमें सात लोग नामजद और 50 अज्ञात लोग हैं।

दरअसव, बुधवार को आप के नेता और वर्कर जिला प्रशासन से मंजूरी लिए बिना गांव मुरादपुरा में कनोपी लगाकर अगले चुनाव में अपनी सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का प्रचार कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस वर्करों के साथ उनका टकराव हो गया। कांग्रेस के नेता गौतम गिल व उनके समर्थकों के साथ गाली-गलौज करते हुए आप की टीम ने करीब 40 मिनट तक गुंडागर्दी की। सच का साथ संस्था के मुखी गुरदेव सिंह संधू (आप नेता) के बेटे रहमत संधू ने मौके पर रिवाल्वर से कई राउंड फायर किए। इसी बीच आप के नेता की ओर से चलाई गई गोली से कांग्रेस नेता का बेटा हिमांशु गिल घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वीरवार को उसकी हालत में सुधार हुआ है।

इस घटना की वीडियो वीरवार को पुलिस के हाथ लगी। वीडियो में रहमत संधू रिवाल्वर से गोलियां चलाते हुए गाली-गलौज कर रहा था। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह भट्टी के बयानों पर आप की जिला महिला विग की अध्यक्ष अंजू वर्मा, जिला कैशियर लखविदर सिंह फौजी, जिला आइटी विग के नवनीत अरोड़ा के अलावा गुरदेव सिंह संधू, उसके भाई सुखदेव सिंह बिजली, बेटे रहमत संधू, दलजीत गांधी समेत 57 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने कहा कि इस मामले में और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। आप विधायकों और वर्करों ने थाने के बाहर दिया धरना

आप के रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ, गढ़शंकर से विधायक जय किशन रोड़ी की अगुआई में थाना सिटी के समक्ष धरना लगाकर पुलिस प्रशासन व कांग्रेस खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कांग्रेस के इशारे पर पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा दर्ज किया मामला पूरी तरह से झूठा है।

chat bot
आपका साथी