67 साल के व्यक्ति पर 12 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में केस

शहर के एक 67 साल के एक व्यक्ति पर 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में लड़की के परिवार की शिकायत पर थाना सिटी में केस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 09:30 PM (IST)
67 साल के व्यक्ति पर 12 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में केस
67 साल के व्यक्ति पर 12 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में केस

जासं, तरनतारन : शहर के एक 67 साल के एक व्यक्ति पर 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में लड़की के परिवार की शिकायत पर थाना सिटी में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, पीड़ित लड़की आरोपित के घर कामकाज करने के लिए जाती थी। वह चार-पांच दिन से काम पर नहीं गई। परिवार ने जब उससे इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है। शनिवार की शाम पांच बजे इस संबंधी पुलिस के पास शिकायत पहुंची। थाना सिटी के प्रभारी वरिदर सिंह खोसा (अंडर ट्रेनिग डीएसपी) ने रात 11 बजे तक तफ्तीश की। वहीं बुजुर्ग के परिवार और शहर के गणमान्य लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। क्योंकि लड़की को काम से हटाने की वजह से परिवार को बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है। हालांकि देर रात 11 बजे लड़की के पिता के बयानों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। तीन सदस्यीय डाक्टरी बोर्ड ने किया मेडिकल

किशोरी का मेडिकल करवाने के लिए पुलिस ने डाक्टरी बोर्ड बनाने के लिए सिविल अस्पताल के एसएमओ को निवेदन किया। डा. इबादतप्रीत सिंह की अगुआई में डा. अनीता (एमडी) व डा. अनुपमा (मेडिकल अफसर) पर आधारित बनाए बोर्ड ने लड़की का मेडिकल करवाया गया। परंतु सूत्रों के अनुसार मेडिकल की प्रथम रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हो पाई। एसएसपी ध्रुमन एच निबाले का कहना है कि तीन मेंबरी डाक्टरी पैनल की रिपोर्ट दो दिनों मे आने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी