गोलियां चलाने के मामले में 12 लोगों पर केस

। गांव सांधरा के किसान बलवंत सिंह पर गोलियां चलाने के मामले में थाना भिखीविंड की पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:05 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:05 PM (IST)
गोलियां चलाने के मामले में 
12 लोगों पर केस
गोलियां चलाने के मामले में 12 लोगों पर केस

संवाद सूत्र, भिखीविंड : गांव सांधरा के किसान बलवंत सिंह पर गोलियां चलाने के मामले में थाना भिखीविंड की पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बलवंत सिंह ने बताया कि उसके फार्म हाउस के साथ मनप्रीत सिंह का घर है। दोनों के खेतों को जाने वाले रास्ते पर ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। ट्रांसफार्मर के लिए अचानक तार कम पड़ गई। इसे लेकर बलवंत सिंह और मनप्रीत सिंह के बीच कहा सुनी हो गई। कुछ देर के बाद मनप्रीत सिंह अपने साथी सुखचैन सिंह, गोपी माड़ी, मलकीयत सिंह व आठ अज्ञात लोगों समेत मौके पर पहुंचा और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एएसआइ सविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी