मंदबुद्धि मजदूर को जंजीरों में जकड़ा, पुलिस ने करवाया मुक्त

गांव मूसे में एक किसान की ओर से जंजीरों से जकड़ कर अपने घर रखे मजदूर को पुलिस ने मुक्त करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 11:00 AM (IST)
मंदबुद्धि मजदूर को जंजीरों में जकड़ा, पुलिस ने करवाया मुक्त
मंदबुद्धि मजदूर को जंजीरों में जकड़ा, पुलिस ने करवाया मुक्त

शिवदीप सिंह धारीवाल, झब्बाल : गांव मूसे में एक किसान की ओर से जंजीरों से जकड़ कर अपने घर रखे मजदूर को पुलिस ने मुक्त करवाया। आरोपित किसान के खिलाफ थाना झब्बाल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किसान गुरसेवक सिंह की ओर से मंदबुद्धि मजदूर को दो माह से जंजीरों से जकड़कर अपने घर रखा जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी की तो किसान के घर पर ताला लगा था। जिस दौरान पुलिस ने मोहतबर लोगों की मौजूदगी में मजदूर को जंजीरों से मुक्त करवाकर अस्पताल दाखिल करवा दिया। आरोपित किसान के खिलाफ थाना झब्बाल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी बरजिदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि गुरसेवक सिंह नामक किसान ने करीब दो माह से मंदबुद्धि मजदूर को अपने घर में बंधक बनाया हुआ है। घरेलू कामकाज करवाने के बाद मजदूर को जंजीरों में जकड़ दिया जाता है। उक्त सूचना के आधार पर थाना झब्बाल प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह भट्टी, ड्यूटी अफसर एएसआइ विपिन कुमार पर आधारित पुलिस पार्टी ने किसान गुरसेवक सिंह के घर में शनिवार को रेड किया। जिस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। बाद में पता चला कि किसान गुरसेवक सिंह अपने परिवार समेत कही चला गया है। पुलिस ने मोहतबर लोगों की मौजूदगी में मजदूर को जंजीरों से मुक्त करवाकर अस्पताल दाखिल करवाया। डीएसपी बरजिदर सिंह ने बताया कि मजदूर न तो अपना नाम बताता है और न ही अपने गांव के बाबत कोई जानकारी देता है। बाहरी राज्य से संबंधित मजदूर का इलाज करवाया जा रहा है। इस दौरान थाना झब्बाल में आरोपित किसान गुरसेवक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी