जमीन के विवाद में पिता व दो बेटों पर हमला

गांव वड़िंग सूबा सिंह निवासी मंजीत सिंह व उसके दो बेटों पर हमले के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:07 PM (IST)
जमीन के विवाद में पिता व दो बेटों पर हमला
जमीन के विवाद में पिता व दो बेटों पर हमला

संसू, गोइंदवाल साहिब: गांव वड़िंग सूबा सिंह निवासी मंजीत सिंह व उसके दो बेटों पर हमले के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मंजीत सिंह ने बताया कि उसने खेतों में अपनी रिहायश बना रखी है। खेतों वाली जमीन के साथ चचेरे भाइयों का विवाद चल रहा है। बीते दिनों वह जब खेतों में सफाई कर रहा था तो उसका चचेरा भाई सतनाम सिंह, जगदीश सिंह और मंगल सिंह वहां आए। उनके साथ नागोके निवासी शेर सिंह लाडी भी था। आरोपितों ने तेजधार हथियारों से पहले उसे घायल किया। फिर उसके बेटे बलराजबीर सिंह पर हमला कर दिया। दोनों तरनतारन के अस्पताल में भर्ती थे। उसका छोटा बेटा सुखपाल सिंह मिलने आया तो आरोपितों ने उस पर भी हमला कर दिया। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि थाना गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी