किसानों को अब तक 1221 करोड़ का भुगतान: डा. अग्निहोत्री

विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने बताया कि जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद सही ढंग से चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:10 AM (IST)
किसानों को अब तक 1221 करोड़ का भुगतान: डा. अग्निहोत्री
किसानों को अब तक 1221 करोड़ का भुगतान: डा. अग्निहोत्री

संस, तरनतारन: विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने बताया कि जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद सही ढंग से चल रही है। 24 अक्टूबर तक मंडियों में 9,22,328 मीट्रिक टन धान की रिकार्ड आमद हुई है। विभिन्न एजेंसियों की ओर से पूरा धान खरीदा जा चुका है। साथ ही अब तक जिले के किसानों को 1,221 करोड़ रुपये की अदायगी आनलाइन की जा चुकी है। मंडियों से 8,07,305 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पनग्रेन ने 3,56,793 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 2,28,945 मीट्रिक टन, पनसप ने 1,98,492 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर कारपोरेशन ने 1,07,980 मीट्रिक टन व एफसीआइ ने 28,277 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसके अलावा अन्य व्यापारियों ने भी 1,842 मीट्रिक टन धान खरीदा है।

chat bot
आपका साथी