तरनतारन में किसानों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार को पुतला फूंका

डीसी कार्यालय समक्ष सोमवार को किसान संगठनों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 03:00 AM (IST)
तरनतारन में किसानों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार को पुतला फूंका
तरनतारन में किसानों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार को पुतला फूंका

जासं, तरनतारन : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर डीसी कार्यालय समक्ष सोमवार को किसान संगठनों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर धरना दिया। धरना सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक दिया गया। धरने की अगुआई में किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के आंदोलन को तार-तार करने लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल), जम्हूरी किसान सभा, कुल हिद किसान सभा, किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी (कोटबुड्ढा), किसान संघर्ष कमेटी (पन्नू) आजाद किसान संघर्ष कमेटी के नेताओं अमृतपाल सिंह जौड़ा, जसबीर सिंह बाठ, रणजीत सिंह वराणा, जसबीर सिंह नौशहरा, दविदर सोहल, दलजीत सिंह दयालपुरा, बलकार वल्टोहा, बलदेव पंडोरी, जसविदर सिंह, सतनाम सिंह जौहल, अमरजीत सिंह पन्नू, हीरा सिंह, सोहन सिंह सभरा, निरपाल सिंह, गुरदेव सिंह कोट, नरपिदर सिंह, प्रगट सिंह वल्टोहा, महाबीर सिंह, बलबीर सिंह भट्ठल, चरन सिंह मौजूद थे। किसानों ने रइया जीटी रोड पर लगाया जाम

वहीं उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल संगठनों, मजदूरों व महिलाओं की संस्था ने रइया कसबे में जीटी रोड पर सविदर सिंह, अमरीक सिंह, कुलवंत सिंह की अगुआई में जाम लगाया। उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर गुरनाम सिंह, गुरमेज सिंह, हरिदर पाल सिंह, निशान सिंह, दर्शन सिंह आदि नेताओं ने कहा कि पिछले एक साल से कृषि कानून को रद करवाने के लिए संघर्ष कर रहे किसानों, मजदूरों के संघर्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी