किसान बोले, 27 को भारत बंद को बनाएंगे सफल

तीनों कृषि कानून रद करवाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद का आमंत्रण दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 04:29 PM (IST)
किसान बोले, 27 को भारत बंद को बनाएंगे सफल
किसान बोले, 27 को भारत बंद को बनाएंगे सफल

संस, तरनतारन : तीनों कृषि कानून रद करवाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद का आमंत्रण दिया गया है। इसे सफल बनाने के लिए गांधी पार्क में मंगलवार को बैठक की गई। इसमें भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अजायब सिंह दीनपुर, अमृतपाल सिंह जौड़ा, जम्हूरी किसान सभा के दलजीत सिंह दयालपुरा, जसपाल सिंह ढिल्लों, मुखत्यार सिंह मल्ला, आजाद किसान संघर्ष कमेटी के जसविदर सिंह कदगिल, कुल हिद किसान सभा के चरन सिंह, बलदेव सिंह धूंदा, किसान संघर्ष कमेटी (कोटबुड्ढा) के सुच्चा सिंह ने कहा कि 27 सितंबर को सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक पूरा भारत बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के हर वर्ग के लोग तीनों कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चे के साथ डटे हुए हैं। इसके चलते भारत बंद मुकम्मल तौर पर सफल रहेगा।

chat bot
आपका साथी