राष्ट्रीय मार्ग के टोल प्लाजा पर खट्टर सरकार का पुतला फूंका

हिसार में किसानों-मजदूरों और महिलाओं पर लाठीचार्ज करने के खिलाफ किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव उसमां के टोल प्लाजा पर हरियाणा की खट्टर सरकार का पुतला जलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:01 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:01 AM (IST)
राष्ट्रीय मार्ग के टोल प्लाजा पर खट्टर सरकार का पुतला फूंका
राष्ट्रीय मार्ग के टोल प्लाजा पर खट्टर सरकार का पुतला फूंका

संस, तरनतारन : हिसार में किसानों-मजदूरों और महिलाओं पर लाठीचार्ज करने के खिलाफ किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव उसमां के टोल प्लाजा पर हरियाणा की खट्टर सरकार का पुतला जलाया गया। धरने के 234वें दिन पुतला जलाते समय किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सुखविदर सिंह सभरा, फतेह सिंह पिद्दी, सुखविदर सिंह दुग्गलवाला ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी के लिए दिल्ली में जब संघर्ष शुरू किया गया था तो हरियाणा की खट्टर सरकार ने रुकावटें डाली थीं। अब दोबारा किसानों-मजदूरों और महिलाओं पर लाठीचार्ज के साथ गोलियां भी बरसाई गई। इसमें 50 के करीब किसान और महिलाएं घायल हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 200 के करीब किसानों को बाकायदा हिरासत में लिया गया है।

इस मौके पर सुखदेव सिंह शाहाबपुरा, सरमख सिंह शेरों, निर्मल सिंह पिद्दी, दर्शन सिंह अलावलपर, ज्ञानदीप बागडि़या, सकत्तर सिंह, बलजिदर सिंह शेरों, सुखदेव सिंह अलादीनपुर, तेजिदरपाल सिंह रसूलपुर, फतेह सिंह, सकत्तर सिंह मौजूद थे। साझा अध्यापक मोर्चे ने फूंका सरकार का पुतला

वहीं साझा अध्यापक मोर्चा द्वारा राज्य सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई। मोर्चे के नेता प्रभजोत सिंह गोहलवड़, गुरप्रीत सिंह माड़ीमेघा, सुखविदर सिंह धामी, बलजीत सिंह टाम, दिलबाग सिंह शाहाबपुर, गुरप्रीत सिंह लालपुरा ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा प्री-प्राइमरी कक्षाओं को सेकेंडरी स्कूलों में चालू न करने के जुबानी आदेश दिए गए है। इसके साथ प्राइमरी स्कूलों के वजूद को खतरा बढ़ जाएगा। प्रभजोत सिंह गोहलवड़, दविदर सिंह खैहरा ने कहा कि मिडल स्कूलों की पोस्टों को बहाल किया जाए। सेंटर हेड टीचर पर गैर जरूरी काम का बोझ डालने वाले आदेश वापस लिए जाए। कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शामिल किया जाए। पे कमिश्न की रिपोर्ट व डीए की किस्तें जारी की जाए। इस मौके अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह छीना, रेशम सिंह, राजविदर सिंह, गुरभेज सिंह, जगजीत सिंह खैहरा, निशान सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी