तरनतारन में भी किसानों ने स्थगित किया रेल रोको आंदोलन

मांगों को लेकर किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से डीसी कार्यालय के समक्ष तीन दिन से धरना लगाया जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 07:37 PM (IST)
तरनतारन में भी किसानों ने स्थगित किया रेल रोको आंदोलन
तरनतारन में भी किसानों ने स्थगित किया रेल रोको आंदोलन

जासं, तरनतारन : मांगों को लेकर किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से डीसी कार्यालय के समक्ष तीन दिन से धरना लगाया जा रहा था। वीरवार को डिप्टी सीएम सुखजिदर सिंह रंधावा, कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा, सांसद जसबीर सिंह डिपा व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बैठक की गई। इसमें किसानों की मांगों को मानने का भरोसा दिया गया। इसके बाद किसानों ने 30 सितंबर से शुरू किए जाने वाले रेल रोको कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

एडीसी (शहरी) रजत ओबराय, एसपी (सुरक्षा) बलजीत सिंह ढिल्लों ने धरना स्थल पर पहुंचकर बताया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीर है। इस पर तुरंत विचार शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर कमेटी नेता हरप्रीत सिंह सिध्वां, सतनाम सिंह माणोचाहल, फतेह सिंह पिद्दी, सलविदर सिंह जीओबाला, अजीत सिंह चंबा, मनजिदर सिंह गोहलवड़, तलबीर सिंह, इकबाल सिंह वड़िंग ने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि किसान आंदोलन दौरान जान गंवाने वाले किसानों-मजदूरों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाएगी, रेलवे पुलिस द्वारा दर्ज किए मामले रद करवाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को मिला जाएगा। इस अवसर पर गुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, सुखविदर सिंह, बचित्र सिंह, मुखत्यार सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी