दरिया में डूबने से किसान की मौत

गांव चंबा कलां निवासी किसान सुखपाल सिंह की दरिया में डूबने से मौत हो गई। किसान संघर्ष कमेटी के नेता हरजीत सिंह रवि प्रगट सिंह चंबा ने बताया कि साढ़े छह माह से किसान सुखपाल सिंह दिल्ली धरने में शामिल था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:02 PM (IST)
दरिया में डूबने से किसान की मौत
दरिया में डूबने से किसान की मौत

संसू, चोहला साहिब : गांव चंबा कलां निवासी किसान सुखपाल सिंह की दरिया में डूबने से मौत हो गई। किसान संघर्ष कमेटी के नेता हरजीत सिंह रवि, प्रगट सिंह चंबा ने बताया कि साढ़े छह माह से किसान सुखपाल सिंह दिल्ली धरने में शामिल था। शनिवार को वह घर लौटा था। खेतों की देखभाल लिए जाते समय सुखपाल सिंह दरिया में डूब गया। हरजीत सिंह रवि ने बताया कि सुखपाल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अवैध शराब का कारोबारी काबू

संसू, झब्बाल : गांव मज्जूपुर निवासी गुरदेव सिंह के घर में एएसआइ दलविदर सिंह ने छापामारी की। जिस दौरान 7500 एमएल अवैध शराब, 150 किलो लाहन व चालू भट्ठी बरामद की। रविवार को आबकारी एक्ट तहत आरोपित को नामजद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी है। उससे शराब की तस्करी के और भी मामलों के बारे में पता चल सकता है। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा

संस, तरनतारन : मेहनत मजदूरी का काम करने वाले बूटा सिंह नामक व्यक्ति को गोइंदवाल बाइपास के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। बूटा सिंह की मौके पर मौत हो गई। मोहल्ला नानकसर स्थित गली बाजीगरां वाली निवासी बूटा सिंह मेहनत मजदूरी करके घर लौट रहा था कि गोइंदवाल बाइपास के समीप अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी