ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार 20 किसानों की कैंटर से टक्कर, एक की मौत

जासं तरनतारन कृषि कानूनों की वापसी को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में आठवीं बार जा रहे गांव संगवां निवासी किसान युवक हरजिदर सिंह बग्गा (33) की हरियाणा के करनाल शहर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:58 PM (IST)
ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार 20 किसानों की कैंटर से टक्कर, एक की मौत
ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार 20 किसानों की कैंटर से टक्कर, एक की मौत

जासं, तरनतारन : कृषि कानूनों की वापसी को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में आठवीं बार जा रहे गांव संगवां निवासी किसान युवक हरजिदर सिंह बग्गा (33) की हरियाणा के करनाल शहर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।

विधानसभा हलका पट्टी के गांव संगवां से शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 20 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में किसान तरसेम सिंह का बेटा हरजिदर सिंह बग्गा भी शामिल था। बग्गा आंदोलन में आठवीं बार जा रहा था। करनाल शहर के पास रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे कैंटर (एचआर 45 सी 2889) के साथ ट्रैक्टर (पीबी 46 एल 7973) की टक्कर हो गई। हादसे में हरजिदर बग्गा की मौके पर मौत हो गई जबकि दो युवक कंवलजीत सिंह व सरवन कुमार घायल हो गए। घायलों को करनाल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बग्गा का शव रविवार की शाम को गांव संगवां लाया गया। वहां के श्मशानघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में पत्नी और बच्चों को गांव के लोगों ने ढांढस बंधाया। इस दौरान हलका विधायक हरमिदर सिंह गिल, पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों, चेयरमैन सुखविदर सिंह सिद्धू, प्रो. नवरीत सिंह जल्लेवाल, गुरमुख सिंह घुल्ला, गुरदीप सिंह धारीवाल ने किसान तरसेम सिंह के परिवार से दुख जाहिर किया। किसान के परिवार पर दस लाख है कर्ज

हरजिदर सिंह की मौत पर पिता तरसेम सिंह, मां सुखपाल कौर, पत्नी बलजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। 13 वर्षीय बेटी जसमीन कौर, आठ वर्षीय बेटा रोहनदीप सिंह बार-बार बग्गा के शव के साथ लिपटकर विलाप कर रहे थे। बग्गा के भाई पुशपिदर सिंह ने बताया कि उनके परिवार के पास ढाई एकड़ जमीन है और दस लाख के करीब बैंक का कर्ज है। परिवार ने मांग की है कि इस परिवार का कर्ज माफ करके राज्य सरकार की ओर से माली मदद के अलावा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

chat bot
आपका साथी