श्री राम जन्म भूमि की पहली वर्षगांठ पर किया संकीर्तन, लड्डू बांटे

विहिप) जिला तरनतारन की तरफ से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर भूमि पूजन का एक वर्ष पूरा होने पर श्री गोपाल गोशाला एवं अनुसंधान केंद्र गांव पंडोरी गोला में कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 03:28 AM (IST)
श्री राम जन्म भूमि की पहली वर्षगांठ पर किया संकीर्तन, लड्डू बांटे
श्री राम जन्म भूमि की पहली वर्षगांठ पर किया संकीर्तन, लड्डू बांटे

जागरण संवाददाता, तरनतारन : विश्व हिदू परिषद (विहिप) जिला तरनतारन की तरफ से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर भूमि पूजन का एक वर्ष पूरा होने पर श्री गोपाल गोशाला एवं अनुसंधान केंद्र गांव पंडोरी गोला में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें शिवसेना केसरी के प्रदेश उपाध्यक्ष (यूथ विग) एके जोशी प्रमुख वक्ता रहे।

इस दौरान संकीर्तन भी किया गया। विश्व हिदू परिषद (गोरक्षा विभाग) के केंद्रीय मंत्री हरिदर अग्रवाल ने कहा कि पांच अगस्त का दिन एक एतिहासिक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक हंसराज चौधरी और विभाग शारीरिक प्रमुख सुशील शर्मा ने श्री राम जन्म भूमि पूजन के एक साल होने पर खुशी में लड्डू बांटे। तरनतारन के प्रमुख राम भक्त विपिन अग्रवाल (बाबा डिस्को) को भगवान राम जी की चुनरी पहनाकर, जिन्होंने श्री राम जन्म भूमि के लिए जिले भर में से सबसे अधिक एक लाख एक रुपये समर्पण राशि दी थी, को सम्मानित किया गया। संकीर्तन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष नगर कौंसिल तरनतारन कपिलदेव अग्रवाल, मातृ शक्ति प्रमुख किरण शर्मा, वनीता वालिया, प्रवीण शर्मा, नरेश शर्मा, प्रवेश शर्मा, पूनम कपूर, सविदर, सुधा रानी, प्रवीण कुमारी, गुडि़या, सरबजीत कौर, राम लुभाई शर्मा, स्वति देवी, मास्टर अवी, लवप्रीत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी