तरनतारन में नशे का धंधा करने वाले आठ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत आठ लोगों को काबू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:00 PM (IST)
तरनतारन में नशे का धंधा करने वाले आठ तस्कर गिरफ्तार
तरनतारन में नशे का धंधा करने वाले आठ तस्कर गिरफ्तार

जासं, तरनतारन : पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत आठ लोगों को काबू किया है। डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि थाना वैरोवाल की पुलिस ने शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी को 15 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने जसवंत सिंह बिट्टू निवासी गांव झुग्गियां को 600 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया। थाना वैरोवाल के एएसआइ अमरजीत सिंह ने स्वर्ण सिंह निवासी गांव तख्तूचक्क को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। भिखीविंड के एएसआइ सरबजीत सिंह ने सुरसिंह निवासी जगजीत सिंह जग्गू को 400 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार थाना खेमकरण के एएसआइ अजायब सिंह ने आकाशदीप सिंह निवासी रत्तोके, कुलदीप सिंह निवासी खेमकरण, जसप्रीत सिंह निवासी गांव बुलारा, कंवलजीत सिंह निवासी दशमेश नगर लुधियाना को हेरोइन पीते हुए गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हेरोइन वाली दो पन्नियां, दस-दस के दो नोट बरामद किए। नाबालिग का अपहरण, केस दर्ज

गोइंदवाल साहिब में गांव माणकदेके निवासी तरसेम सिंह सेमा नाबालिग को उसके घर से अगवा करके ले गया। एएसआइ सुखचैन सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर आरोपित विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायत में कहा गया है कि 11 वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। उसे आधी रात को तरसेम सिंह सेमा ने विवाह का झांसा देकर अगवा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी