प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

ममता निकेतन कान्वेंट स्कूल में दशहरे के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:43 PM (IST)
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संसू, तरनतारन : ममता निकेतन कान्वेंट स्कूल में दशहरे के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रिसिपल गुरचरण कौर ने कहा कि विद्यार्थियों ने रावण रूपी बुराई का नाश करने व सच के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए स्लोगन लिखे और पोस्टर भी बनाए। इसके अलावा लेख रचना, कहानी लेखन, कविता उच्चारण व भाषण प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर ढंग से प्रदर्शन किया। गुरचरन कौर ने कहा कि सभी को बुरे कार्यो का त्याग करके अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने समाज में फैली रही कुरीतियों, बढ़ रहे अपराध और खत्म हो रही इंसानियत पर टिप्पणी करते हुए इनको मिल-जुलकर दूर करने व अच्छे समाज की सृजना करने की प्रेरणा दी। अंत में उन्होंने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को दशहरा पर्व की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी