नशा तस्करों के साथी एएसआइ हरपाल सिंह को किया बर्खास्त

15 किलो अफीम समेत पकड़े गए तस्कर दया सिंह अलगो को 6.68 लाख रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ने वाले पंजाब पुलिस के एएसआइ हरपाल सिंह को शनिवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 06:30 AM (IST)
नशा तस्करों के साथी एएसआइ हरपाल सिंह को किया बर्खास्त
नशा तस्करों के साथी एएसआइ हरपाल सिंह को किया बर्खास्त

जागरण संवाददाता, तरनतारन : 15 किलो अफीम समेत पकड़े गए तस्कर दया सिंह अलगो को 6.68 लाख रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ने वाले पंजाब पुलिस के एएसआइ हरपाल सिंह को शनिवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही आरोपित को स्थानीय अदालत में पेश करके एक दिन का और पुलिस रिमांड लिया गया है। इस दौरान एएसआइ से पूछताछ के आधार पर तस्कर दया सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी बरजिदर सिंह ने बताया कि चौकी टाउन के इंचार्ज एएसआइ हरपाल सिंह ने खेमकरण हलके के गांव अलगो कोठी निवासी तस्कर दया सिंह को 15 किलो अफीम समेत काबू किया था। मौके पर केस दर्ज करने की बजाय एएसआइ हरपाल ने तस्कर से 6.68 लाख की रिश्वत ली और उसे छोड़ दिया था। आरोपित एएसआइ ने बरामद की गई 15 किलो की खेप भी तस्कर को लौटा दी थी। यह मामला डीएसपी बरजिदर सिंह के ध्यान में आया। इसके बाद थाना सिटी में केस दर्ज करके आरोपित एएसआइ को गिरफ्तार कर लिया गया था। दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित को दोबारा एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। तस्कर दया सिंह को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज

हरपाल सिंह से की गई पूछताछ के आधार पर तस्कर दया सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि मौके पर अफीम की रिकवरी नहीं हो पाई। फिलहाल तस्कर दया सिंह को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर, एसएसपी हरविदर सिंह विर्क ने आदेश जारी करते हुए एएसआइ हरपाल सिंह को डिसमिस कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की बारीकी से जांच जारी है। इस मामले में कुछ ओर भी नाम सामने आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि नशे के मामले में बचने के लिए रिश्तेदार पुलिस अधिकारी की नहीं मिली मदद

एएसआइ हरपाल सिंह का नाम नशा तस्करों से जुड़ते ही पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद एएसआइ हरपाल ने पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पर अपने करीबी रिश्तेदार पुलिस अधिकारी की शरण ली। परंतु डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता की ओर से बरती गई सख्ती के कारण एएसआइ हरपाल सिंह को गिरफ्तार करके 6.68 लाख की राशि बरामद कर ली गई थी।

chat bot
आपका साथी