डॉ. कैंथ ने संभाला सेंट्रल खालसा विद्यालय में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार

जाने माने सर्जन डॉ. सुरिंदर सिंह कैंथ ने सेंट्रल खालसा विद्यालय (अस्पताल) के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का पदभार संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:15 AM (IST)
डॉ. कैंथ ने संभाला सेंट्रल खालसा विद्यालय में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार
डॉ. कैंथ ने संभाला सेंट्रल खालसा विद्यालय में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार

संवाद सहयोगी, तरनतारन : जाने माने सर्जन डॉ. सुरिंदर सिंह कैंथ ने सेंट्रल खालसा विद्यालय (अस्पताल) के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का पदभार संभाल लिया है। वह पहले भी इस अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

1982 में सिविल अस्पताल से बतौर डॉक्टर उन्होंने अपनी सेवाएं शुरू की थी। मलोट में लगातार चार वर्ष एसएमओ रहने के बाद 1990 में त्याग पत्र दे दिया था। जिसके बाद 18 वर्ष लगातार सेंट्रल खालसा विद्यालय (अस्पताल) में उन्होंने सेवाएं दी थी। सर्जन के तौर पर डॉक्टर कैंथ माहिर माने जाते हैं। चीफ खालसा दीवान द्वारा चलाए जा रहे सेंट्रल खालसा विद्यालय (अस्पताल) में पदभार संभालने के मौके हरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, मंजीत सिंह ढिल्लों, कुलजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, सतविंदर सिंह, कुलदीप सिंह चुघ, रविंदर सिंह ने उनको सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी