गांव माणेके में पेड़ काटने को लेकर चलाई गोलियां

गांव माणेके में कीकर का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद दौरान एक गुट द्वारा गोलियां चलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:00 AM (IST)
गांव माणेके में पेड़ काटने को लेकर चलाई गोलियां
गांव माणेके में पेड़ काटने को लेकर चलाई गोलियां

संसू, पट्टी : गांव माणेके में कीकर का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद दौरान एक गुट द्वारा गोलियां चलाई गई। गोलियां लगने से भगवंत सिंह व उसके भाई गुरसेवक सिंह के घर आया दोस्त निक्का सिंह निवासी घरियाला घायल हो गए। पुलिस चौकी घरियाला के इंचार्ज एसआइ सुखविदर सिंह ने बताया कि आरोपित सुरजीत सिंह, बलजीत सिंह, बलविदर सिंह, बलजिदर सिंह, गुरजिदर सिंह के अलावा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चोरी का मोटरसाइकिल बरामद

पट्टी में आसल चौक के पास एएसआइ कुलबीर सिंह ने बिना नंबर के सप्लेंडर मोटरसाइकिल समेत जजबीर सिंह उर्फ जज निवासी गांव तलवंडी सोभा सिंह को काबू किया गया। आरोपित ने माना कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी का है। जमीन पर कब्जा करने का प्रयास

वहीं गोइंदवाल साहिब के गांव भैल ढाए वाला निवासी दया सिंह की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। एएसआइ हरभेज सिंह ने बताया कि हीरा सिंह व उसके भाई जसवंत सिंह ने दया सिंह की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। एक कनाल, दस मरले जमीन पर कब्जा करने लिए दोनों भाई लंबे समय से दया सिंह को धमका रहे थे। थाना गोइंदवाल साहिब में केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी