गांव चीमा में जमीनी विवाद में दो गुटों में चली गोलियां

गांव चीमा कलां में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में करीब 20 मिनट खूनी झड़प हुई। इसमें दोनों गुटों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें एक पिता व उसके तीन पुत्र शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:24 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:24 PM (IST)
गांव चीमा में जमीनी विवाद में दो गुटों में चली गोलियां
गांव चीमा में जमीनी विवाद में दो गुटों में चली गोलियां

जागरण संवाददाता, तरनतारन: गांव चीमा कलां में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में करीब 20 मिनट खूनी झड़प हुई। इसमें दोनों गुटों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें एक पिता व उसके तीन पुत्र शामिल हैं। पुलिस ने थाना सदर पट्टी में करीब 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल, किसान धारा सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी गांव चीमा कलां व चरन सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव चीमा कलां के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इस दौरान दोनों गुट .12 बोर राइफलें, पिस्तौल, तलवारें व तेजधार हथियार लेकर विवादग्रस्त जमीन पर पहुंच गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे को पहले चेतावनी दी। देखते ही देखते उनके बीच करीब 20 मिनट तक खूनी झड़प हुई। इसमें राइफलों और पिस्तौल का भी प्रयोग किया गया। सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी कुलजिदर सिंह को खूनी झड़प बाबत सूचना मिली। इसके बाद थाना सदर के प्रभारी हरविदर सिंह, ड्यूटी अफसर सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे। विवाद में घायल हुए धारा सिंह, उसके तीन लड़के सलविदर सिंह, जुगराज सिंह, अंग्रेज सिंह के अलावा रछपाल सिंह, कुलविदर सिंह, चरन सिंह उसके दो लड़कों सुरजीत सिंह, रणजीत सिंह के अलावा दिलबाग सिंह, गांधी सिंह, सरवन सिंह को पुलिस ने विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया। एसएसपी ध्रुमन एच निबाले ने बताया कि जांच के बाद आरोपित धारा सिंह, सलविदर सिंह, जुगराज सिंह, अंग्रेज सिंह, रछपाल सिंह, कुलविदर सिंह, चरन सिंह, सुरजीत सिंह, रंजीत सिंह, दिलबाग सिंह, गांधी सिंह, सरवन सिंह, धर्म सिंह, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह, बलजीत सिंह के अलावा 44 अज्ञात लोगों के खिलाफ इरादत्न हत्या व असलहा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी