आया था 5.41 लाख लेने पर लौटा बेटे का शव लेकर

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : दो सप्ताह पहले झब्बाल निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिल्लू छलावा देकर गांव ठ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Nov 2017 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 13 Nov 2017 06:19 PM (IST)
आया था 5.41 लाख लेने पर लौटा बेटे का शव लेकर
आया था 5.41 लाख लेने पर लौटा बेटे का शव लेकर

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : दो सप्ताह पहले झब्बाल निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिल्लू छलावा देकर गांव ठट्ठा निवासी सविंदर सिंह को 17 हजार देकर 6 गाय ले आया था। अपनी बनती 5.41 लाख की राशि लेने लिए यह व्यापारी जब अपने बेटे को लेकर यहां आया था तो उसने सोचा भी नहीं होगा कि पैसे की जगह वह अपने बेटे का शव लेकर लौटेगा।

गुरदासपुर जिले के गांव ठट्ठा, थाना अलीवाल निवासी सविंदर सिंह अपने बड़े लड़के हरविंदर सिंह सोनू को लेकर रविवार को कस्बा झब्बाल पहुंचा था। उसने बलविंदर सिंह बिल्लू से गाय की राशि मांगी। अपने घर में शराब पी रहे बलविंदर सिंह बिल्लू ने पहले सविंदर सिंह से गाली गलोच किया और फिर उसके लड़के हरविंदर सिंह सोनू की जान ले ली। आरोपी ने शराब पीते समय कांच की बोतल तोड़ी और सोनू पर हमला कर दिया। श्वासनली कटने से सोनू की मौके पर मौत हो गई।

मृतक सोनू के पिता सविंदर सिंह ने बताया कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि पशु धन बेचने के बदले पैसे मांगने पर उसे अपने लड़के से हाथ धोने पड़ेंगे। मृतक की मां सिमरजीत कौर, पत्नी संदीप कौर व रिश्तेदारों ने बताया कि हत्या के बाद फरार हुए आरोपी बलविंदर सिंह बिल्लू की गिरफ्तारी लिए पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोमवार को सिविल अस्पताल तरनतारन से हरविंदर सिंह सोनू का डॉ. सुर्दशन चौधरी, डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. सपना के आधारित पैनल ने पोस्टमार्टम किया। थाना झब्बाल के प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह का कहना है कि हत्या आरोपी की गिरफ्तारी लिए छापामारी की जा रही है।

कहिंदा सी.. तैनू वी मार सुटांगा

सविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह साढे 11 बजे बलविंदर सिंह बिल्लू के घर पैसे लेने गया था पर वह घर नहीं मिला। मालूम हुआ कि बिल्लू अपने ससुराल गांव भंगवा (मजीठा) गया है। सविंदर सिंह अपने लड़के समेत भंगवा चला गया। वहां भी बिल्लू नहीं मिला। शाम को बिल्लू जब घर लौटा तो उसे पता चला कि सविंदर सिंह अपने लड़के हरविंदर सिंह सोनू के साथ उसके ससुराल घर गया है। बलविंदर सिंह बिल्लू ने इसी बात का बुरा माना। सविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम जब बिल्लू के घर गए तो वह शराब पी रहा था। हाथ जोड़ पैसे मांगे तो गाली गलोच करने लगा। हरविंदर सिंह सोनू को गाली बर्दाशत नहीं हुई। उसने बिल्लू को चुप रहने लिए कहा। बिल्लू ने शराब की बोतल तोड़ सोनू के गले में मार दी। अपने बेटे को बचाने लिए सविंदर सिंह आगे बढ़ा तो आरोपी ने उसे भी मार देने की धमकियां दी।

chat bot
आपका साथी