मंडल कमिशन ने पोलिंग बूथों का लिया जायजा

तरनतारन : जिले के चार विधान सभा हलकों के पोलिंग बूथों का जालंधर मंडल कमिशन राज कमल चौधरी ने निरीक्षण किया। इस मौके उन्होंने नई वोट बनाने और संशोधन कार्यो पर संतोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Dec 2017 09:05 PM (IST) Updated:Thu, 07 Dec 2017 09:05 PM (IST)
मंडल कमिशन ने पोलिंग बूथों का लिया जायजा
मंडल कमिशन ने पोलिंग बूथों का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : जिले के चार विधान सभा हलकों के पोलिंग बूथों का जालंधर मंडल कमिशन राज कमल चौधरी ने निरीक्षण किया। इस मौके उन्होंने नई वोट बनाने और संशोधन कार्यो पर संतोष जताया।

उन्होंने खडूर साहिब हलके के सरकारी स्कूल में बूथ नंबर 121,122,123, शहीद राजपाल कंबोज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद के बूथ नंबर 143,144,145 का जायजा लिया। तरनतारन सरकारी स्कूल स्थित बूथ नंबर 114,115, 128,137,138 का जायजा लिया। चौधरी ने पट्टी हलके के गांव नत्थूचक्क स्कूल स्थित बूथ नंबर 52, कैरों के बूथ नंबर 53,54 में चल रहे कार्यो का निरीक्षण करते नए वोट बनाने आए लोगों से बातचीत की। खेमकरण के गांव अहमदपुरा और मुगलवाला के बूथ नंबर 144,147 की चैकिंग करते संबंधित बीएलओज व सुपरवाईजरों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके डीसी प्रदीप सभ्रवाल, एडीसी (जनरल) संदीप ऋषि, एडीसी (विकास) राकेश कुमार, एसडीएम पल्लवी चौधरी, अमनदीप कौर, सुरिंदरपाल सिंह और चुनाव तहसीलदार अतिंदर कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी