शहर में 1.47 करोड़ से होने वाले विकास कार्य शुरू

विधायक हरमिदर सिंह गिल ने पट्टी शहर में 1.47 करोड़ के विकास कार्य शुरू करवाते कहा कि आने वाले छह माह का समय हलके के विकास को पूरी तरह से समर्पित रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:43 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:43 PM (IST)
शहर में 1.47 करोड़ से होने वाले विकास कार्य शुरू
शहर में 1.47 करोड़ से होने वाले विकास कार्य शुरू

संवाद सूत्र, पट्टी : विधायक हरमिदर सिंह गिल ने पट्टी शहर में 1.47 करोड़ के विकास कार्य शुरू करवाते कहा कि आने वाले छह माह का समय हलके के विकास को पूरी तरह से समर्पित रहेगा। लोगों के साथ चुनावों में किए वादे पूरे करके ही दोबारा वोट मांगने निकलूंगा। इस मौके पर शहर के लोगों ने विधायक गिल का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह विकास बगैर भेदभाव करवाया जा रहा है।

विधायक हरमिदर सिंह गिल ने कहियां वाला चौक से पुलिस थाने की ओर जाने वाले बाजार में 36 लाख की लागत से पड़ने वाले स्ट्राम सीवर का काम शुरू करवाया। साथ ही उन्होंने गांधी सत्थ से गुरुद्वारा छाउनी साहिब तक बाजार में 49 लाख की लागत से स्ट्राम सीवर का काम आरंभ करवाया। लोगों की मांग पर पुरातन शिव मंदिर को जाने वाले रोड पर नई सड़क बनाने लिए भी काम शुरू करवाया। इस सड़क पर 62 लाख की राशि खर्च आएगी। विधायक गिल ने कैरों में निर्माण अधीन इमारत का निरीक्षण करते कहा कि 31 अगस्त तक यह प्रोजेक्ट मुकम्मल किया जाना है। विधायक हरमिदर सिंह गिल ने कहा कि पूरे हलके के गांवों और शहर की वार्डो में 100 फीसद विकास कार्य मुकम्मल करवाने का लक्ष्य है। विकास कार्य मुकम्मल करवाने के बाद ही 2022 के चुनाव में वोट मांगने के लिए लोगों तक जाऊंगा। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ हाल ही में बैठक करके शहर के विकास लिए ओर फंड मांगे गए है।

इस मौके पर बाबा आनंदगिरी जी, नगर कौंसिल अध्यक्ष दलबीर सिंह सेखों, ब्लाक समिति चेयरमैन सुखविदर सिंह सिद्धू, हरमन सेखों, पार्षद जगजीत सिंह भुल्लर, पवन कुमार टाह, कुलविदर सिंह बबला, एडवोकेट दीपक अरोड़ा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी