डीसी ने की दफ्तरों में चेकिग, देरी से पहुंचने वालों को नोटिस जारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर दफ्तर पहुंचकर लोगों के मसले हल करने लिए निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:13 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:13 PM (IST)
डीसी ने की दफ्तरों में चेकिग, देरी से पहुंचने वालों को नोटिस जारी
डीसी ने की दफ्तरों में चेकिग, देरी से पहुंचने वालों को नोटिस जारी

जासं, तरनतारन : प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर दफ्तर पहुंचकर लोगों के मसले हल करने लिए निर्देश दिए हैं। इसी के मद्देनजर मंगलवार की सुबह डीसी कुलवंत सिंह की अगुआई वाली टीमों ने सरकारी दफ्तरों की चेकिग की। टीम में सहायक कमिश्नर अमनप्रीत सिंह और जिला राजस्व अधिकारी अरविदरपाल सिंह शामिल थे।

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में करीब 25 मिनट तक चली चेकिग में 58 अधिकारी और कर्मी गैर-हाजिर पाए गए, जोकि निर्धारित समय (सुबह नौ बजे) से देरी से आए। डीसी कुलवंत सिंह ने बताया कि गैरहाजिर और लेट आए अधिकारियों और कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीसी ने हिदायत की है कि दफ्तरी समय सुबह नौ बजे से पांच बजे तक है। इसी बीच सभी अधिकारी और कर्मी अपना काम यकीनी बनाए। यदि किसी अधिकारी ने छुट्टी लेनी है तो इस बारे में पहले सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी औचक चेकिग होती रहेगी, जो भी अधिकारी और कर्मी आज के बाद देरी से दफ्तर आते या बिना बताए गैरहाजिर पाए गए, उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डीसी दफ्तर में भी कई अधिकारी लेट-लतीफ

डीसी कार्यालय, इलेक्शन कार्यालय, सहकारी सभाएं, फूड सप्लाई विभाग, शिक्षा विभाग (एलिमेंट्री), शिक्षा विभाग (सेकेंडरी), जिला समाजिक न्याय विभाग, भूमि रक्षा विभाग, जिला प्रोग्राम कार्यालय, कृषि, राजस्व से संबंधित 14 बड़े अधिकारी गैरहाजिर पाए गए। जबकि 36 कर्मी भी लेट आए। इसी प्रकार डीसी कार्यालय से संबंधित तीन अधिकारी और क्लर्क भी गैरहाजिर पाए गए।

chat bot
आपका साथी