दंपती और बेटे पर तेजधार हथियारों के साथ किया हमला

गांव कोट दाता निवासी राजविदर कौर उसके पति सरबजीत सिंह व बेटे सहिजप्रीत सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 11:20 PM (IST)
दंपती और बेटे पर तेजधार हथियारों के साथ किया हमला
दंपती और बेटे पर तेजधार हथियारों के साथ किया हमला

संसू, हरिके पत्तन : गांव कोट दाता निवासी राजविदर कौर, उसके पति सरबजीत सिंह व बेटे सहिजप्रीत सिंह पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। तीनों को अस्पताल दाखिल करवा दिया गया।

राजविदर कौर ने बताया कि पड़ोस रहते गुरप्रीत सिंह द्वारा घर का गंदा पानी उनके दरवाजे के पास बहा दिया जाता था। इस बारे में उन्होंने ऐसा करने से रोका। बुधवार शाम को गुरप्रीत सिंह ने पत्नी संदीप कौर, भाई गुरसेवक सिंह, भाभी परमजीत कौर से मिलकर उन पर हमला कर दिया गया। हमले में राजविदर कौर का पति सरबजीत सिंह, बेटा सहिजप्रीत सिंह घायल हो गया। एएसआइ कुलविदर सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को पट्टी के अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है। थाना हरिके में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

--------------

प्लाट पर कब्जे का प्रयास करते चारदीवारी गिराई, मामला दर्ज

गांव अलादीनपुर स्थित सब वे के समीप प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने चारदीवारी गिरा दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। गांव नारली निवासी धनवंत सिंह ने बताया कि सब वे के पास उसका एक प्लाट है। प्लाट की चारदीवारी कर रखी है। गोइंदवाल साहिब निवासी लखबीर सिंह की ओर से उक्त प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। आरोपित चाहता था कि प्लाट के रास्ते से 11 फुट की गली निकाली जाए। इस बाबत धनवंत सिंह ने सिविल जज तरुण कुमार की अदालत में केस दायर कर रखा था। चार अगस्त को अदालत ने धनवंत सिंह के पक्ष में फैसला दे दिया था। इसके बावजूद लखबीर सिंह ने गुरप्रीत सिंह व हरजिदर कौर के अलावा सात अज्ञात लोगों से मिलकर प्लाट पर की गई चारदीवारी गिरा दी। इसके बाद एएसआइ सविदर सिंह पहुंचे व आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी