चुनाव नजदीक आते ही लोगों को गुमराह कर रहे है कैरों : गिल

तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे आदेश प्रताप सिंह कैरों साढ़े चार वर्ष तक हलके से बाहर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 06:46 PM (IST)
चुनाव नजदीक आते ही लोगों को गुमराह कर रहे है कैरों : गिल
चुनाव नजदीक आते ही लोगों को गुमराह कर रहे है कैरों : गिल

संसू, पट्टी : तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे आदेश प्रताप सिंह कैरों साढ़े चार वर्ष तक हलके से बाहर रहे। यहां तक कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने लोगों की सुध लेना मुनासिब नहीं समझा। अब चुनाव नजदीक आते ही कैरों की ओर से लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को चाहिए कि कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो को मुख्य रखते हुए कैरों परिवार से दूरी बनाकर रखे। यह कहना है पट्टी के विधायक हरमिदर सिंह गिल का।

गांव पनगोटा में गुरदयाल सिंह पनगोटा व दो दर्जन अन्य परिवारों को कांग्रेस में शामिल करते गिल ने कहा कि लोग जानते हैं कि कैरों परिवार ने लोगों में फूट डालकर अपना सियासी लाभ लिया है। परंतु अबकी बार हलके के लोग कैरों परिवार की बातों में नहीं आने वाले। गिल ने कहा कि गांव कैरों में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर स्टेट ला यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। हलके में 157 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तब्दील किया जा चुका है। इस मौके पर कांग्रेस में शामिल होने वाले परिवारों को गिल ने सम्मानित करते बधाई दी।

chat bot
आपका साथी