कांग्रेस नेता कनू साथियों समेत आप में शामिल

आम आदमी पार्टी की बैठक गांव फतेहाबाद में एनआरआइ गुरचरन सिंह भोला ने रखवाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:28 AM (IST)
कांग्रेस नेता कनू साथियों समेत आप में शामिल
कांग्रेस नेता कनू साथियों समेत आप में शामिल

संसू, खडूर साहिब : आम आदमी पार्टी की बैठक गांव फतेहाबाद में एनआरआइ गुरचरन सिंह भोला ने रखवाई। इसमें पार्टी नेता गुरसेवक सिंह औलख ने संबोधित करते पार्टी की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत करवाया। बैठक के दौरान कांग्रेस नेता करनजीत सिंह कनू (पंच) अपने साथियों समेत आप में शामिल हुए।

आप में शामिल होने वालों को सम्मानित करते गुरसेवक सिंह औलख ने कहा कि दिल्ली माडल क तरह पंजाब का विकास होना चाहिए। ताकि राज्य में हर वर्ग को महंगाई से राहत, सेहत और शिक्षा की अच्छी सुविधा, किसानों को फसलों के अच्छे दाम, कच्चे मुलाजिमों को पक्की नौकरी, घर-घर रोजगार मिल सके। इस मौके पर मनजिदर सिंह, रणधीर सिंह, नवदीप सिंह काली, सतनाम सोना, कुलवंत सिंह, सकत्तर सिंह, हरजिदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नीति से तंग आकर आप में शामिल हो रहे है। इस मौके जिला अध्यक्ष गुरविदर सिंह बहिड़वाल, बलजीत सिंह खैहरा, हरप्रीत सिंह संधू, हरप्रीत सिंह धुन्ना, रणजीत सिंह पवार, सुखवंत सिंह माणकदेके मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी