चुनावी वादों से मुकरी कांग्रेस : काहलो

काहलो ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बदले की भावना से काम करते हुए शिअद कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किए गए है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:08 PM (IST)
चुनावी वादों से मुकरी कांग्रेस  : काहलो
चुनावी वादों से मुकरी कांग्रेस : काहलो

संवाद सहयोगी, तरनतारन : यूथ अकाली दल माझा जोन के अध्यक्ष रविकरन सिंह काहलो ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बदले की भावना से काम करते हुए शिअद कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किए गए है। स्थानीय होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मौके उन्होंने कहा कि गठजोड़ की पूर्व सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को पेंशन, शगुन स्कीम, आटा दाल, सेहत बीमा योजना समेत जो सुविधाएं दी जाती थीं। उनको बंद किया गया है। बिजली बिलों में बढ़ोतरी, युवाओं की नशे से मौत, किसानों की खुदकुशी के लिए कांग्रेस सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

इस मौके युवा अकाली दल के अध्यक्ष दीपक कैरों, महा सचिव सूरज शर्मा, मानव तेजपाल, अंकुश गुलाटी, रघु ओहरी, करन तेजपाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की मनमानी के खिलाफ पूरी तरह से एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। बैठक के अंत में दीपक कैरों ने काहलो को विशेष तौर पर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी