लू से बचने के लिए लस्सी, नींबू पानी पीएं: सिविल सर्जन

बढ़ रही गर्मी व लू से बचने के लिए सिविल सर्जन डा. रोहित मेहता ने सेहत संभाल के लिए आदेश जारी किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM (IST)
लू से बचने के लिए लस्सी, नींबू पानी पीएं: सिविल सर्जन
लू से बचने के लिए लस्सी, नींबू पानी पीएं: सिविल सर्जन

संस, तरनतारन : बढ़ रही गर्मी व लू से बचने के लिए सिविल सर्जन डा. रोहित मेहता ने सेहत संभाल के लिए आदेश जारी करते हुए कहा कि लोग गर्मी से बचने के लिए तरल पदार्थ जैसे कि लस्सी, पानी, नींबू पानी जरूर पीएं। कोशिश करें कि दोपहर के समय घर से बाहर कम निकले।

डा. रोहित मेहता ने बताया कि ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए, कोल्ड ड्रिक्स पीने से गुरेज करें, हलके रंग के कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टीक घंटे 12 से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलें, क्योंकि इस समय लू जोरों पर चलती है। सिविल सर्जन ने विभिन्न विभागों को आदेश दिए कि स्कूलों में बच्चों के पीने के लिए ठंडा पानी काफी कम मात्रा में होना चाहिए। ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए फ‌र्स्ट एड बाक्स व पानी का प्रबंध करके रखना चाहिए। डा. मेहता ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वह बढ़ रही गर्मी के चलते अपने पशुओं का ध्यान रखें और उनके लिए पीने वाले पानी का खास प्रबंध करके रखें। चक्कर आना, थकान महसूस होना, सिरदर्द लू के लक्षण

सिविल सर्जन ने बताया कि लू के लक्ष्ण जैसे कि चक्कर आना, बहुत पसीना आना, थकान महसूस होना, सिरदर्द, उल्टियां, लाल गर्म व खुश्क चमड़ी, मांसपेशियों में कमजोरी होना आदि है। सिविल सर्जन ने बताया कि जरूरत पड़ने पर मुफ्त एंबुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 108 व सेहत बाबत जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर काल की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी