चाकू की नोक पर छीने 10 हजार व मोबाईल

तरनतारन : थाना खालड़ा पुलिस ने चाकू की नोक पर व्यक्ति से नकदी व मोबाईल छीनने के आरोप में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Dec 2017 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 11 Dec 2017 05:36 PM (IST)
चाकू की नोक पर छीने 10 हजार व मोबाईल
चाकू की नोक पर छीने 10 हजार व मोबाईल

जागरण संवाददाता, तरनतारन : थाना खालड़ा पुलिस ने चाकू की नोक पर व्यक्ति से नकदी व मोबाईल छीनने के आरोप में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गुरजंट सिंह निवासी गाव वा तारा सिंह ने बताया कि वह 10 अक्तूबर को अपने मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने गाव वा तारा सिंह से भिखीविंड को जा रहा था। जब वह माड़ी कंबोके के नजदीक पहुचा तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने इशारा देकर रास्ता पूछना चाहा। गुरजंट सिंह ने जब मोटरसाइकिल रोका तो आरोपियों ने चाकू की नोक पर उससे 10 हजार रुपए व उसका मोबाईल छीन लिया। इस संबंध में पुलिस को सूचित करने पर एएसआई हरमेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी