किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने तरनतारन में डीसी दफ्तर के पास जलाया पुतला

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से कृषि कानूनों के खिलाफ डीसी कार्यालय के समीप शनिवार को केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:44 PM (IST)
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने तरनतारन में डीसी दफ्तर के पास जलाया पुतला
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने तरनतारन में डीसी दफ्तर के पास जलाया पुतला

संस, तरनतारन : किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से कृषि कानूनों के खिलाफ डीसी कार्यालय के समीप शनिवार को केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया। इस मौके यूपी व हरियाणा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि पंजाब को कमजोर करने वाली नीति को कभी बर्दाशत नहीं किया जाएगा। सविदर सिंह चोताला, सुखविदर सिंह सभरा, हरप्रीत सिंह सिध्वां, सलविदर सिंह जीओबाला, इकबाल सिंह वड़िंग, दयाल सिंह, गुरभेज धारीवाल, मेहर सिंह तलवंडी, अजीत सिंह चब्बा, रणजीत कौर कल्ला, दविदर कौर पिद्दी, सतवंत कौर, हरजिदर कौर, सतनाम सिंह खैहरा ने संयुक्त रूप से कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना के लिए केंद्र व यूपी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने पीड़ित किसानों के लिए इंसाफ की मांग उठाई। साथ ही कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। होली सिटी फार्मर ग्रुप ने की नारेबाजी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर होली सिटी फार्मर ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के नेताओं का पुतला फूंक कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की और केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर किसानों की भूमि को कारपोरेट घरानों के समक्ष गिरवी नहीं रखने देंगे। बाबा बंदा सिंह बहादुर की शिक्षाओं पर चलते हुए किसानों को अपने हक के लिए संघर्ष को तेज करना होगा। इस दौरा राजन मान, लाली सहिबाजपुरी, एमपीएस ईशर, रणजीत राणा, गुरदेव सिंह माहल, रनमप्रीत सिंह ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी