पार्षद के भाई पर हमला करने वाले संजू बागडि़या समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज

शिअद पार्षद राकेश धवन के भाई राजेश धवन पर हमला करके हाथ पर गंभीर कट लगाने वाले संजू बागडि़या समेत 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:06 PM (IST)
पार्षद के भाई पर हमला करने वाले संजू बागडि़या समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज
पार्षद के भाई पर हमला करने वाले संजू बागडि़या समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सूत्र, भिखीविड : नगर पंचायत भिखीविड के शिअद के पार्षद राकेश धवन के भाई राजेश धवन पर हमला करके उसके हाथ पर गंभीर कट लगाने वाले संजू बागडि़या समेत 15 लोगों के खिलाफ थाना भिखीविड की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

मामला 25 नवंबर से जुड़ा है। भिखीविड के वार्ड नंबर पांच से शिअद के पार्षद राकेश धवन का भाई राजेश धवन पर शाम छह बजे के करीब कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। तेजधार हथियारों से आरोपितों ने राजेश धवन के सिर पर वार किया। बचाव के लिए राजेश धवन ने हाथ आगे कर दिए जिसके चलते उसके एक हाथ पर कट लगा। यह मामला दैनिक जागरण द्वारा 26 नवंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। शिअद के पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी कि आरोपितों खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद डीएसपी लखबीर सिंह ने सब इंस्पेक्टर पन्ना लाल को मामले की जांच सौंपी। जांच के बाद शनिवार की रात को आरोपित संजू बागडिय़ा, माऊ सब्जी वाला, लूजी काले व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गली में चक्कर लगाने से किया था मना

गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के सामने राजेश धवन अपने घर में मौजूद था कि आरोपितों ने घर का दरवाजा खटकाया। राजेश धवन की पत्नी किरणा राणी ने दरवाजा खोला। जिस दौरान संजू बागडि़या ने इशारा किया कि राजेश धवन को पकड़ लो। इशारा होते ही सभी आरोपित उस पर टूट पड़े। जांच में सामने आया कि संजू बागडिय़ा बेवजह उनकी गली में चक्कर काटता था। जिसका राजेश धवन द्वारा विरोध किया जाता था। इसी रंजिश तहत आरोपितों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

chat bot
आपका साथी