आदेशों का उल्लंघन करने पर सात पर केस दर्ज

कोविड से बचाव के लिए लगाए गए मिनी लाकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार करके बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:53 PM (IST)
आदेशों का उल्लंघन करने पर सात पर केस दर्ज
आदेशों का उल्लंघन करने पर सात पर केस दर्ज

संस, तरनतारन : कोविड से बचाव के लिए लगाए गए मिनी लाकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार करके बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

एसएसपी ध्रुमन एच निबाले ने बताया कि थाना पट्टी की पुलिस ने माही रिजोर्ट में भीड़ एकत्रित करने को लेकर ठेकेदार रोहित अरोड़ा, मोबाइल रिपेयर की दुकान करने वाले अक्षय कुमार,

थाना सिटी की पुलिस ने मुरादपुर निवासी कमलप्रीत सिंह व सागर सिंह निवासी मुरादपुर, मनप्रीत सिंह निवासी वां तारा सिंह, काजीकोट रोड निवासी राहुल कुमार, थाना गोइंदवाल साहिब के एएसआइ अमरीक सिंह ने गांव भट्ठल भाईके निवासी लाडबीर सिंह उर्फ लाडी पर मिनी लाकडाउन के आदेशों पर पालन न करने पर केस दर्ज किया है।

अगवा बाबत मुकदमा दर्ज किया गया : मानसिक तौर पर परेशानी के चलते विनोद कुमार के लापता होने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

पट्टी की वार्ड नंबर नौ निवासी विनोद कुमार मोबाइल रिपेयर की दुकान करता है। घरेलू जरूरत के लिए विनोद कुमार ने कई लोगों से ब्याज पर पैसे ले रखे हैं। कोरोना काल के चलते आर्थिक तंगी के दौरान न तो ब्याज अदा किया गया और न ही मूल राशि। इसी परेशानी के चलते विनोद कुमार काफी परेशान था। दो मई की शाम साढ़े चार बजे घर से दवाई लेने के लिए विनोद कुमार गया और वापस नहीं लौटा। विनोद कुमार के बेटे अक्षय कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए संदेह जताया है कि उसके पिता को किसी ने बंधक बनाकर है। डीएसपी कुलजिदर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी