शगुनदीप हत्याकांड में दस पर केस, आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर

दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे गांव पधरी के कांग्रेस के सरपंच दिलबाग सिंह के 22 वर्षीय बेटे शगुनदीप सिंह की शुक्रवार की रात को गोली मार हत्या कर दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:55 PM (IST)
शगुनदीप हत्याकांड में दस पर केस, आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर
शगुनदीप हत्याकांड में दस पर केस, आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर

जागरण संवाददाता, तरनतारन : दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे गांव पधरी के कांग्रेस के सरपंच दिलबाग सिंह के 22 वर्षीय बेटे शगुनदीप सिंह की शुक्रवार की रात को गोली मार हत्या कर दी थी। थाना झब्बाल की पुलिस ने मुख्य आरोपित कुलदीप सिंह उर्फ कीपा बंब, उसकी पत्नी व भाई समेत दस लोगों को नामजद किया है।

विस हलका तरनतारन के गांव पधरी कलां के कांग्रेस के सरपंच दिलबाग सिंह के बयान पर थाना झब्बाल की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पंचायती छप्पड़ में मछली पालने के लिए प्लांट लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो रहा था। सरपंच दिलबाग सिंह का बेटा शगुनदीप सिंह जब विवाद निपटाने के लिए पहुंचा तो कुलदीप सिंह उर्फ कीपा बंब ने 12 बोर राइफल से गोलियां चलाई। गोली लगने से शगुनदीप सिंह की मौत हो गई। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि दिलबाग सिंह के बयान पर आरोपित कुलदीप सिंह उर्फ कीपा बंब, हरदीप सिंह फौजी, बेटे आकाशदीप सिंह, पत्नी लखविदर कौर के अलावा पिदर कौर व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि मौके पर 12 बोर राइफल का एक खोल बरामद करके आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

विधायक ने जताया शोक

सिविल अस्पताल से शगुनदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद दोपहर अंतिम संस्कार के मौके पर विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, चेयरमैन रणजीत सिंह राणा गंडीविड, हरजिदर सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह तनेजा, रमन झब्बाल भी मौजूद थे। विधायक अग्निहोत्री ने कहा कि हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को सख्त आदेश दिए गए है।

chat bot
आपका साथी