बरछी मार घायल करने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस

गांव भाई लद्धू निवासी सुक्खा सिंह को बरछी मारकर घायल करने के आरोप में थाना पट्टी की पुलिस ने जीता सिंह व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:00 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:00 PM (IST)
बरछी मार घायल करने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस
बरछी मार घायल करने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस

संसू, पट्टी : गांव भाई लद्धू निवासी सुक्खा सिंह को बरछी मारकर घायल करने के आरोप में थाना पट्टी की पुलिस ने जीता सिंह व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ नरिदर सिंह ने बताया कि सुक्खा सिंह की भाभी गुरमीत कौर के साथ जीता सिंह, उसके दोनों बेटों हरप्रीत सिंह व जोबनप्रीत सिंह द्वारा गाली-गलौज किया गया। पता चलते ही वह अपनी भाभी के घर पहुंचा। इतने में आरोपितों ने उसे घेरकर बरछी से हमला कर दिया। सुक्खा सिंह को अमनदीप अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मारपीट केस में भगोड़ा काबू

मारपीट केस में भगोड़े आरोपित सुखदेव सिंह निवासी गांव झुग्गियां पीर बख्श को पुलिस ने काबू कर लिया। चौकी सभरा के इंचार्ज चरन सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह के खिलाफ एक अप्रैल 2014 को मारपीट का मामला दर्ज था। पट्टी की अदालत द्वारा 22 जनवरी 2020 को आरोपित को भगोड़ा करार दिया गया था। उसे सूचना के आधार पर शुक्रवार को काबू कर लिया गया। घर से गहने और नकदी ले उड़े चोर

गांव झंडे स्थित एक घर में गत रात चोरों ने लाखों रुपये के गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिए। इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में सूबेदार बावा सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। रात के समय चोर घर की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल उखाड़ कर अंदर दाखिल हो गए व आलमारी में रखे करीब एक लाख 50 हजार रुपये, पांच तोले सोने के गहने, विदेशी घड़ी व कीमती कागजात चोरी करके ले गए। जब वह सुबह उठे उन्हें चोरी की वारदात की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे एसएचओ हिमांशु भगत ने मौका मुआयना के बाद मामले की तफतीश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी