सिख कौम का गौरवमई इतिहास सुना संगत को किया निहाल

सिख कौम के महान योद्धा शहीद बाबा शाम सिंह नारली वालों की याद में वार्षिक जोड़ मेला भिखीविड में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:30 PM (IST)
सिख कौम का गौरवमई इतिहास सुना संगत को किया निहाल
सिख कौम का गौरवमई इतिहास सुना संगत को किया निहाल

संसू, भिखीविड : सिख कौम के महान योद्धा शहीद बाबा शाम सिंह नारली वालों की याद में वार्षिक जोड़ मेला भिखीविड में मनाया गया। इस मौके अखंड पाठ के भोग डाले गए। इसके उपरांत रागी जत्थे की ओर से शबद कीर्तन किया गया।

ढाडी जगदीश सिंह वडाला, मनबीर सिंह पहुविड, प्रभजीत सिंह, सतपाल सिंह एमए, मिलखा सिंह मौजी व उनके साथियों ने सिख कौम का गौरवमई इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया और अमृत छककर गुरु वाले बनने के लिए प्रेरित किया। जरनैल सिंह, बलविदर सिंह, सरपंच निर्मल सिंह, कानूनगो सुरिदर सिंह, कुलदीप सिंह मुगलचक्क, बुद्ध सिंह, विरसा सिंह फौजी, बाज सिंह, गुरमुख सिंह, विरसा सिंह, जस्सा सिंह, हरदेव सिंह मुगलचक्क, बचन सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरभेज सिंह, लखविदर सिंह काका, अवतार सिंह ने मेले में हाजिरी भरी। मेले के मौके कबड्डी के मुकाबले करवाए गए और संगत के लिए गुरु का लंगर वितरण किया गया। इस मौके वार्षिक जोड़ मेले मौके पहुंची धार्मिक शख्सियतों व संगतों का बाबा सतनाम सिंह ने धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी