दो माह से घर नहीं लौटा बूटा मसीह, परिवार ने लगाई ढूंढने की गुहार

खेमकरण में झगड़े के बाद घर से गए दो लड़कियों के पिता बूटा मसीह का दो महीने से कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 10:43 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 10:43 PM (IST)
दो माह से घर नहीं लौटा बूटा मसीह, परिवार ने लगाई ढूंढने की गुहार
दो माह से घर नहीं लौटा बूटा मसीह, परिवार ने लगाई ढूंढने की गुहार

संसू, खेमकरण : मामूली झगड़े के बाद घर से गए दो लड़कियों के पिता बूटा मसीह का दो महीने बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार ने पुलिस को शिकायत देते हुए गुहार लगाई है कि बूटा मसीह का सुराग लगाया जाए।

खेमकरण निवासी कश्मीर मसीह ने बताया कि उसका लड़का बूटा मसीह दो लड़कियों का पिता है। बूटा मसीह पहले लुधियाना की फैक्ट्री में काम करता था। बाद में वह काम छोड़कर गांव वापस आ गया। दो फरवरी को परिवार से मामूली विवाद पर झगड़ा हो गया। इसके बाद बूटा मसीह अपनी पत्नी मनप्रीत कौर और दो लड़कियों को छोड़कर कहीं चला गया। बूटा मसीह की पत्नी मनप्रीत कौर ने बताया कि इसके मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क किया गया, परंतु मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। इस बाबत थाना खेमकरण में एक अप्रैल को बूटा मसीह की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दी गई, परंतु फिर भी अभी तक बूटा मसीह का कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने पुलिस ने गुहार लगाई कि बूटा को जल्द ढूंढा जाए।

इस संबंध में डीएसपी राजबीर सिंह का कहना है कि बूटा मसीह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पहले लुधियाना की फैक्ट्री में काम करता था बूटा : परिवार ने बताया कि बूटा मसीह पहले लुधियाना की एक फैक्ट्री में काम करता था। इसके बाद वह वहां से काम छोड़कर घर लौट आया था। तब से वह घर में ही था। इस बीच परिवार से झगड़ा होने के बाद वह घर छोड़कर चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग भी नहीं मिल पाया है।

chat bot
आपका साथी