मिनी लाकडाउन के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

कोरोना की आड़ में दुकानें बंद करवाकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। परंतु गरीब वर्ग के लोगों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही। ऐसे में कारोबार ठप होने के बाद गरीब वर्ग के लोग कहां से खाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:52 PM (IST)
मिनी लाकडाउन के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
मिनी लाकडाउन के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

संस, तरनतारन : कोरोना की आड़ में दुकानें बंद करवाकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। परंतु गरीब वर्ग के लोगों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही। ऐसे में कारोबार ठप होने के बाद गरीब वर्ग के लोग कहां से खाएंगे। इसके चलते मिनी लाकडाउन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह कहना है किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के जोन अध्यक्ष सुखविदर सिंह दुगलवाला का। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। राज्य के स्कूल बंद हैं और शराब ठेके खोले हुए हैं।

दुगलवाला ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर आम लोगों का जीना मुहाल कर रही है। इस मौके जिला अध्यक्ष सुखविदर सिंह सभरा की अगुआई में पुतला जलाकर नारेबाजी की गई।

इस मौके पर फतेह सिंह पिद्दी, सुखदेव सिंह शाहाबपुरा, जगीर सिंह पहलवान, संतोख सिंह कलेर, बलजीत सिंह बेगमपुर, सकत्तर सिंह अलावलपुर, सुखदेव सिंह अलादीनपुर, निर्मल सिंह पिद्दी, ज्ञानदीप सिंह, शेर सिंह शेरों, मंदीप सिंह सिंहपुरा ने कहा कि कोरोना की आड़ में आम लोगों को परेशान करना बंद किया जाए। अगर लाकडाउन लगाना है तो छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, मजदूरों के खाते में नगर राशि डाली जाए। दुकानदारों ने खलचियां में रोष मार्च निकाला : दुकानदार यूनियन ने दुकान खोलने की मांग को लेकर खलचियां में रोष मार्च निकाला और आठ मई को खलचियां का बाजार खोलने का एलान किया। दुकानदारों ने कहा कि सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए बेहतर मेडिकल सेवाएं देने के बजाय पूरा जोर तालाबंदी की ओर लगा रही है। वह तालाबंदी का विरोध करते हैं। इस अवसर पर रविदर सिंह कंग, डा. रंजीत सिंह बावा, शाम सुंदर ग्रोवर, राकेश अनेजा, गुरमुख सिंह, यशपाल, गुरमुख सिंह, जसपाल सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी